Madhya Pradesh Weather Alert : मध्य प्रदेश के 13 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, जाने कैसे रहेगा मौसम
Madhya Pradesh Weather Alert: Heavy rain alert for 13 districts of Madhya Pradesh; check the weather forecast.
Madhya Pradesh Weather Alert : मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश कब और जारी है। कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश हो रही है। अगले एक सप्ताह तक जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल संभाग में तेज बारिश होने की संभावना बनी है।
इन जिला में बारिश का अलर्ट
सतना, रायसेन, सीधी, रीवा, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, सागर, छतरपुर और मैहर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना
– भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, मऊगंज, अनूपपुर, उमरिया, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हल्की बारिश भी हो सकती है।
बैतूल में 21 इंच पर पहुंच बारिश का आंकड़ा
बैतूल जिले में औसत बारिश का कोटा आधा ही पूरा हो पाया है। अब तक जिले में कुल 542 मिमी यानी 21 इंच बारिश हुई है। इस बार मानसून की बेरुखी के कारण बैतूल में चिंताजनक स्थिति बनी है। रिमझिम बारिश से फासले तो ठीक है लेकिन डैम अभी भी खाली पड़े हैं। बैतूल ब्लॉक में कुल 17 इंच बारिश हुई है।




