MP Weather Update : एमपी के 24 जिलों लू चलने का अलर्ट, 4 जिलों बारिश होने की संभावना
MP Weather Update: Heat wave alert issued in 24 districts of MP, rain likely in 4 districts
MP Weather Update : एमपी में पिछले 24 घंटो के दौरान, प्रदेश के रीवा संभाग के जिलों में कुछ स्थानो पर; जबलपुर, शहडोल व सागर संभागों के जिलों में कहीं कहीं बारिश दर्ज की है। शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।प्रदेश के विदिशा, रायसेन, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, जबलपुर, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी लू चलने का अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान एमपी के डिंडोरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट गलत चमक के साथ बारिश होने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।



