Betul News : शादी का प्रलोभन देकर बैतूल को एक होटल में किया दुराचार, आरोपी नोएडा से गिरफ्तार

Betul News: Betul girl was molested in a hotel after being lured with the promise of marriage, accused arrested from Noida

Betul News : बैतूल पुलिस द्वारा महिला संबंधी गंभीर अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए शादी का प्रलोभन देकर दुराचार करने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली में एक महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी फेसबुक के माध्यम से नोएडा निवासी सुनील राजपूत (उम्र 25 वर्ष) से पहचान हुई थी। परिचय के बाद आरोपी बैतूल आया और सोनी होटल में कमरा लेकर महिला से मिला, जहां उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ 3-4 बार शारीरिक संबंध बनाए।
इसके पश्चात आरोपी के कहने पर महिला बिना परिजनों को बताए नोएडा पहुंची, जहां आरोपी ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। ठगी और मानसिक आघात से पीड़ित महिला वापस बैतूल आकर थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल  वीरेन्द्र जैन द्वारा तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निर्देशानुसार थाना कोतवाली से एक विशेष पुलिस टीम नोएडा रवाना की गई, जिसने आरोपी को गिरफ्तार कर बैतूल लाया। आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
सराहनीय भूमिका
आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक देवकरण डहेरिया, उप निरीक्षक छत्रपाल ध्रुवे
उप निरीक्षक चित्रा कुमरे, आरक्षक नितिन चौहान, आरक्षक अनिरुद्ध यादव, आरक्षक राजेन्द्र धाड़से, आरक्षक दीपेन्द्र महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button