MP Road Accident : मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौटते समय हादसा
MP Road Accident: 10 people died in a horrific road accident in Madhya Pradesh, the accident took place while returning from the Chief Minister's program.
MP Road Accident : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही बस और पिकअप की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गए हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है। 30 से अधिक लोग घायल है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार को छिंदवाड़ा के पुलिस लाइन में हितग्राही सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में शामिल होने गई यात्री बस गुरुवार शाम लगभग 6:00 बजे सिमरिया के पास एक पिकअप टकरा गई। हादसे के बाद बस पलट गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल है जिसे अस्पताल भर्ती किया गया। मृतकों में 6 पुरुष 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती किया है।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हादसे को लेकर दुख जताया है। राज्य सरकार ने हादसे में मृतक के परिजनों को चार-चार लाख और गंभीर घायलों को एक-एक लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इधर मध्य प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी सड़क हादसे को लेकर दुख जताया है। श्री खंडेलवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म x पर लिखा छिंदवाड़ा में बस के भीषण सड़क हादसे में कई लोग हताहत होने के समाचार अत्यंत हृदय विदारक है। शोक में परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में तत्परता से जुड़ा हुआ है।



