Aaj Ka Rashifal 27 March 2026 : आज मिथुन राशि वालों पर रहेगा काम का दबाव, जाने कैसे बीतेगा दिन
Today's Horoscope 27 March 2026: Gemini people will be under work pressure today, know how the day will pass
Aaj Ka Rashifal 27 March 2026 , आज 27 मार्च 2026, शुक्रवार का ताज़ा राशिफल:
मेष (Aries)
आज आपको अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखना होगा। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। कामकाज में मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन जल्दबाजी नुकसान कर सकती है। परिवार में किसी बात पर बहस हो सकती है।
उपाय: श्रीराम के सामने घी का दीपक जलाएं।
वृषभ (Taurus)
दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नौकरी में सराहना मिल सकती है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: राम मंदिर जाकर दर्शन करें या घर में पूजा करें।
मिथुन (Gemini)
आज मन थोड़ा उलझा हुआ रह सकता है। फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। काम के दबाव के कारण तनाव हो सकता है, लेकिन शाम तक राहत मिलेगी।
उपाय: हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं।
कर्क (Cancer)
आपके लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
उपाय: गरीबों को फल या मिठाई दान करें।
सिंह (Leo)
आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी क्षमता साबित करनी होगी। धैर्य रखें, सफलता मिलेगी।
उपाय: तुलसी में जल चढ़ाकर राम नाम का स्मरण करें।
कन्या (Virgo)
भाग्य आपका साथ देगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। पढ़ाई और करियर से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
उपाय: भगवान राम को केसर मिश्रित खीर का भोग लगाएं।
तुला (Libra)
आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी से विवाद हो सकता है, इसलिए शांत रहना बेहतर रहेगा।
उपाय: रामचरितमानस का पाठ करें।
वृश्चिक (Scorpio)
रिश्तों के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा। बिजनेस में लाभ हो सकता है।
उपाय: मंदिर में दीपदान करें।
धनु (Sagittarius)
कामकाज में व्यस्तता रहेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत को नजरअंदाज न करें।
उपाय: श्रीराम नाम लिखकर या जप कर दिन की शुरुआत करें।
मकर (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
उपाय: आज गौ माता को रोटी खिलाये।
कुंभ (Aquarius)
घर-परिवार से जुड़ी बातें अहम रहेंगी। किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है। मानसिक शांति बनी रहेगी।
उपाय: भगवान राम को गुड़-चना अर्पित करें, लाभ मिलेगा।
मीन (Pisces)
आज आपको नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। छोटे-छोटे प्रयास बड़े लाभ दे सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा।



