Indore Fire Tragedy Big Update: इंदौर अग्निकांड में सनसनीखेज खुलासा, फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम भी हैरान
Indore Fire Tragedy Big Update: Sensational revelation in Indore fire incident, even the team of forensic experts is surprised
Indore Fire Tragedy Big Update : एमपी के इंदौर में 18 मार्च की रात हुए भीषण अग्निकांड को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले को नई दिशा दे दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, जिस अवशेष को 6 वर्षीय तनय जैन का शव समझा गया था, वह दरअसल सोफे का जला हुआ फोम और राख का ढेर निकला। डॉक्टरों को जांच के दौरान केवल एक पैर का हिस्सा मिला है, जबकि बच्चे के सिर, धड़ और शरीर के अन्य हिस्सों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।
- Betul Murder News : शराबी पति ने पत्नी की डंडे से पीट पीटकर कर दी हत्या, घटना से गांव में फैली सनसनी
पोस्टमॉर्टम में यह भी स्पष्ट हुआ है कि हादसे में मारे गए किसी भी व्यक्ति की मौत करंट लगने से नहीं हुई। सभी मृतकों की मौत का कारण धुएं से दम घुटना और आग में बुरी तरह झुलसना बताया गया है। इस दर्दनाक घटना में कुल 8 लोगों की जान गई थी।
मासूम के शरीर के बाकी हिस्से नहीं मिलने से प्रशासन और पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम को दोबारा मौके पर बुलाया गया है। मलबे में सघन तलाशी अभियान जारी है।
आशंका जताई जा रही है कि आग इतनी भीषण थी कि बच्चे का शरीर पूरी तरह जलकर राख में तब्दील हो गया, या फिर अब भी मलबे के नीचे दबा हो सकता है। इस खुलासे के बाद पूरे मामले में नई जांच शुरू हो गई है और प्रशासन पर जवाबदेही का दबाव बढ़ गया है।



