Betul News : 2 किलो से अधिक गांजा जप्त, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Betul News: More than 2 kg of ganja seized, two accused arrested

Betul News : बैतूल जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बैतूल पुलिस की कोतवाली टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.735 किलोग्राम गांजा और एक कार जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी कड़ी में 26 मार्च 2026 को पुलिस चौकी सोनाघाटी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध सफेद रंग की Chevrolet Enjoy (क्रमांक MH05BJ2967) को रोकने का प्रयास किया गया। चालक ने वाहन भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया।
वाहन की तलाशी लेने पर एक बैग में अवैध गांजा बरामद हुआ। पंचनामा कार्रवाई के दौरान कुल 2 किलो 735 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 27 हजार रुपए) जब्त किया गया।
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुकेश जावरकर (21) और रामेश्वर विश्वकर्मा (22), दोनों निवासी ग्राम कामिदा, थाना झल्लार, जिला बैतूल शामिल हैं।
दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। साथ ही घटना में प्रयुक्त कार और अन्य सामग्री भी जब्त की गई है।
इस कार्रवाई में  कोतवाली निरीक्षक देवकरण डेहरिया सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button