Betul News : विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर नेहरू पार्क का निरीक्षण, बंद फाउंटेन और झूलों की मरम्मत जल्द कराने के निर्देश

Betul News: Inspection of Nehru Park on the instructions of MLA Hemant Khandelwal, instructions to get the closed fountains and swings repaired soon.

Betul News : बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल  के निर्देश पर शनिवार सुबह 8 बजे नेहरू पार्क का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर और वार्ड पार्षद वर्षा बारस्कर सहित नगर पालिका के अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान पार्क में गंदगी और वर्षों से जमा कचरा मिलने पर तत्काल सफाई के सख्त निर्देश दिए गए। लंबे समय से बंद पड़े फाउंटेन और क्षतिग्रस्त झूलों को जल्द ठीक कराने के लिए इंजीनियरों को निर्देशित किया गया, ताकि आम लोगों और बच्चों को परेशानी न हो।
अधिकारियों ने पाया कि पार्क का मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर काफी पुराना हो चुका है और सामान्य मरम्मत से सुधार संभव नहीं है। इसके चलते इंजीनियरों को अनुभवी आर्किटेक्ट के माध्यम से नई योजना तैयार करने और पार्क के आधुनिक विकास के लिए विस्तृत डीपीआर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। डीपीआर तैयार होने के बाद शासन से फंड की मांग की जाएगी।
बड़े निर्माण कार्य शुरू होने तक पार्क में प्रकाश, पानी, बैठने की व्यवस्था और बच्चों के लिए झूलों जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं सुचारू रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button