DA Hike : मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, कैबिनेट की बैठक में हुआ बड़ा फैसला

DA Hike: Good news for Madhya Pradesh government employees, a major decision was taken in the cabinet meeting.

MP DA Hike :  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Mohan Yadav) की अध्यक्षता में  मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में युवाओं और शासकीय कर्मचारियों से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए।

सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्र-छात्राओं को सुरक्षा बलों में करियर बनाने के लिए विशेष प्रोत्साहन देने का फैसला किया है। इस कदम से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और उन्हें तैयारी में मदद भी मिलेगी।

वहीं, प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को राहत देते हुए कैबिनेट ने महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री के पूर्व निर्देशों के अनुरूप लिया गया है।इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों के वेतन में इजाफा होगा और बढ़ती महंगाई के बीच उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button