Betul News : ससुन्दरा चेक पोस्ट पर अवैध वसूली बंद, इस महीने नहीं मिलेगा लिफाफा
Betul News: Illegal collection stopped at Susundra check post, envelopes will not be available this month.
Betul News : बैतूल-नागपुर हाईवे पर स्थित ससुन्दरा चेक पोस्ट एक बार फिर सुर्खियों में है। चेक पोस्ट बंद होने के बावजूद यहां धड़ल्ले से चल रही अवैध वसूली आखिरकार वाहन चालकों के जबरदस्त विरोध के बाद थम गई है। कई दिनों से जारी हंगामे के बाद अब वसूली करने वाले लोग बैकफुट पर नजर आ रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, इस चेक पोस्ट पर लंबे समय से “लिफाफा सिस्टम” चल रहा था। हर महीने कथित तौर पर कई लोगों तक मोटे लिफाफे पहुंचाए जाते थे। लेकिन जैसे ही वसूली पर ब्रेक लगा, पूरे सिस्टम की हवा निकल गई। इस महीने उन लोगों के चेहरे उतर गए हैं, जिन्हें हर बार तय ‘नजराना’ मिलता था।
वाहन चालकों का कहना है कि यह सिर्फ एक चेक पोस्ट का मामला नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार की झलक है। सवाल यह है कि जब चेक पोस्ट आधिकारिक तौर पर बंद है, तो आखिर किसके इशारे पर यह वसूली चल रही थी?
फिलहाल वसूली बंद है, लेकिन यह अस्थायी विराम है या स्थायी कार्रवाई—इस पर सबकी नजरें टिकी हैं। अगर जिम्मेदार अधिकारियों ने सख्ती नहीं दिखाई, तो “लिफाफा सिस्टम” फिर से शुरू होने में देर नहीं लगेगी।



