MP Weather : पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा, बारिश के आसार नही, मध्यप्रदेश में फिर बढ़ेगी गर्मी
MP Weather: Western disturbance weakens, no rain expected, heat to rise again in Madhya Pradesh

MP Weather :मध्यप्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा गया है। अब बारिश के आसार नही है। मौसम विभाग ने 16 और 17 को बारिश की संभवना जताई थी। लेकिन अब सिस्टम कमजोर पड़ने से बारिश की संभावना नही है।
गर्मी का असर अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को नर्मदापुरम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं खरगोन में 38.8°C, खंडवा में 38.5°C, खजुराहो में 38.4°C, नरसिंहपुर और रायसेन में 38°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा रतलाम में 37.6°C, मंडला में 37.2°C, दमोह और सतना में 37°C तापमान दर्ज हुआ।
बैतूल में 35.5°C तापमान
बैतूल में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं भोपाल और गुना में 36.4°C, धार में 36.3°C, छिंदवाड़ा और सागर में 36°C, जबलपुर में 35.7°C, सिवनी में 35.6°C और उज्जैन में 35.5°C तापमान रिकॉर्ड किया गया।
सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 30.5°C दर्ज किया गया, जिससे वहां मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा।
आगे और बढ़ सकती है गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है। दिन के समय तेज धूप और गर्मी का असर बढ़ने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।



