MP Weather Alert : भोपाल, इंदौर समेत एमपी के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट, जाने 24 फरवरी तक का मौसम का हाल

MP Weather Alert: Rain alert in 20 districts of MP including Bhopal, Indore, know the weather condition till 24 February

Oplus_131072

MP Weather Alert :  पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण एमपी में मौसम बदल गया है। उज्जैन, शाजापुर, देवास, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, झाबुआ, इंदौर, भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, रायसेन, सागर, छतरपुर, पन्ना एवं सतना जिलो में  कही कही मध्यम से तेज बारिश हुई है।  मौसम विभाग के मुताबिक एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 22 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।

अगले 24 घंटे में यहां होगी बारिश
मौसम विभाग भोपाल ने शुक्रवार को जारी की गई एडवाईजरी में बताया कि अगले 24 घंटो के दौरान भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अशोकनगर, रीवा, सतना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी है।
21 फरवरी को बारिश की अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक 21 फरवरी को एमपी के छतरपुर पन्ना सतना रीवा और मऊगंज में बारिश की संभावना बनी है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
23 फरवरी को बारिश के आसार
आगामी 23 फरवरी को बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा , पांढुर्णा,  सिवनी मंडला और सतना जिले में गरज- चमक के साथ बारिश हो सकती है।
24 फरवरी को यहाँ रहेगा बारिश का असर
एमपी में 24 फरवरी को शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सीधी और सिंगरौली में बारिश हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button