Aaj Ka Rashifal 16 January 2026 : आज धनु राशि वालों के परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी, जाने कैसे बीतेगा दिन

Today's Horoscope 16 January 2026: Today, happiness and peace will increase in the family of Sagittarius people, know how the day will pass.

Aaj Ka Rashifal 16 January 2026 : आज शुक्रवार को गुरु मिथुन राशि, केतु सिंह राशि, शुक्र मकर राशि, बुध धनु राशि ,मंगल धनु , सूर्य मकर राशि, चंद्रमा धनु राशि, शनि मीन राशि, राहु कुम्भ राशि मे मौजूद है।

मेष (Aries)

आज चंद्रमा आपकी राशि से आठवें भाव में है। दिन की शुरुआत थोड़ी थकान और मानसिक दबाव के साथ हो सकती है। मेहनत के अनुरूप सफलता कम मिलेगी, जिससे निराशा संभव है। संतान की ओर से चिंता हो सकती है। काम की व्यस्तता के कारण पारिवारिक जीवन प्रभावित रहेगा। यात्रा टालें तो बेहतर रहेगा। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। जिद छोड़कर संयम रखें। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

वृषभ (Taurus)

चंद्रमा आज आपके सातवें भाव में है। आत्मविश्वास के साथ किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता से सहयोग या लाभ संभव है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। संपत्ति या वाहन से जुड़ा कोई कार्य लाभदायी रह सकता है। दोपहर के बाद किसी बात को लेकर मन चिंतित रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर खानपान पर ध्यान दें।

मिथुन (Gemini)

चंद्रमा छठवें भाव में होने से दिन की शुरुआत थोड़ी चिड़चिड़ाहट के साथ होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और अनावश्यक खर्च से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। दोपहर के बाद किसी मित्र से मुलाकात प्रसन्नता देगी और आर्थिक लाभ भी हो सकता है। भाई-बहनों से संबंध मजबूत होंगे। भाग्य में वृद्धि के संकेत हैं।

कर्क (Cancer)

चंद्रमा आज पांचवे भाव में है। दिन खुशियों से भरा रहेगा। किसी पुरानी चिंता से राहत मिलेगी। स्नेहीजनों से मिलना सुखद रहेगा। हालांकि, वाणी पर संयम रखें — आपकी बातों से किसी का मन दुखी हो सकता है। शाम में कुछ नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए दिन लाभदायक रहेगा।

सिंह (Leo)

आपकी ही राशि में चंद्रमा चौथे होने से आज दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। परिजनों से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। किसी निर्णय को लेकर दुविधा रह सकती है। दोपहर के बाद भाग्य आपका साथ देगा। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। दोस्तों से भेंट होगी और आर्थिक लाभ संभव है।

कन्या (Virgo)

चंद्रमा आज आपके तीसरे भाव में है। आज खर्चों में वृद्धि होगी, परंतु व्यवसायिक दृष्टि से दिन लाभदायक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी छोटी यात्रा का योग बन रहा है। दोपहर के बाद मन में उलझन और बेचैनी रह सकती है। पारिवारिक संबंधों में मतभेद की स्थिति से बचें। सेहत का ध्यान रखें।

तुला (Libra)

चंद्रमा दूसरे भाव में है, जिससे दिन शुभ रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। किसी अधूरे काम में सफलता मिलेगी। मित्रों और प्रियजनों से मिलना सुखद रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

वृश्चिक (Scorpio)

चंद्रमा आज आपके पहले भाव में है। कामकाज में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के योग हैं। साझेदारी में काम करने वालों को फायदा होगा। पिता या वरिष्ठजनों से आर्थिक लाभ हो सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

धनु (Sagittarius)

चंद्रमा बाहरवें भाव में है। किसी भी नए काम की शुरुआत आज टालें। मन में बेचैनी या अपराधबोध रह सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें और परिजनों से बहस न करें। दोपहर के बाद परिस्थितियों में सुधार होगा। परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। किसी धार्मिक यात्रा या पूजा में भाग लेने से मन को शांति मिलेगी।

मकर (Capricorn)

चंद्रमा ग्याहरवें भाव में है। दिन मनोरंजन और मेल-मिलाप में बीतेगा। किसी यात्रा का योग बन सकता है। व्यापार में लाभ मिलेगा। हालांकि दोपहर बाद मन काम में नहीं लगेगा। पारिवारिक विवाद से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पेट या थकान से जुड़ी समस्या हो सकती है।

कुंभ (Aquarius)

चंद्रमा दसवें भाव में है। व्यापार और साझेदारी के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद और मित्रों का सहयोग मिलेगा। घर में उत्सव या खुशियों का माहौल बनेगा। नए रिश्तों की शुरुआत के लिए भी समय अनुकूल है।

मीन (Pisces)

चंद्रमा नव्वे भाव में है। आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय से कार्य पूरे होंगे। नौकरी में सम्मान और वर्चस्व बढ़ेगा। विरोधियों पर विजय मिलेगी। बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार में आज सामान्य लाभ रहेगा, पर किसी नए निवेश से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button