Asia Cup 2025 IND vs PAK : एशिया कप 2025: भारी विरोध के बीच भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला आज, यह खिलाड़ी रहेंगे मैदान पर

Asia Cup 2025 IND vs PAK: Asia Cup 2025: India-Pakistan big match today amidst heavy opposition, these players will be on the field

Asia Cup 2025 IND vs PAK :  विरोध के बीच  आखिरकार आज भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा।  क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान रविवार, 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समय अनुसार रात 8 बजे शुरू होगा।

दोनों टीमों ने इस मैदान पर पहले ही अपने-अपने शुरुआती मुकाबले जीतकर आत्मविश्वास हासिल कर लिया है। भारत ने यूएई को करारी शिकस्त दी, वहीं पाकिस्तान ने ओमान को आसानी से हराया। बेहतर नेट रन रेट की बदौलत भारत फिलहाल ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर है। इस मैच की विजेता टीम को सीधे सुपर-4 में जगह मिल सकती है।

भारतीय टीम

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

पाकिस्तान टीम

सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद, हुसैन तलत, हसन अली, खुशदिल शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा।

दुनियाभर के क्रिकेट फैन्स की निगाहें इस रोमांचक मुकाबले पर टिकी हैं, जहां हर चौका-छक्का और हर विकेट का जश्न दोनों देशों के करोड़ों दिलों की धड़कनें बढ़ा देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button