IND vs ENG, Semifinal 2 Highlights : भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया, T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम
IND vs ENG, Semifinal 2 Highlights: India beat England by 7 runs, reach the final of the T20 World Cup
IND vs ENG, Semifinal 2 Highlights : गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप के दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया। इस मैच में भारत में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के बाद भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में पहुंच गई है। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत में पहले बल्लेबाजी करते हुए। 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाये। संजू सैमसंग ने 42 बॉल में 89 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 9, ईशान किशन ने 39, शिवम दुबे 43, सूर्यकुमार यादव 11, हार्दिक पंड्या 27 तिलक वर्मा 21 रन बनाकर आउट हो गए। अब 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
टारगेट को पूरा करने मैदान में उतरी इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन बनाए। जैकब बेथल ने 48 बॉल में 105 रन बनाकर आउट हुए है। जोस बटलर ने 25, विल जैक्स ने 35, सैम करन ने 18, जोफ्रा ने 19 रन बनाए है।



