Betul News : जिला अस्पताल में महिला ने दिया जुड़वा बच्चियों को जन्म, दोनों सिर से जुड़ी, हालत नाजुक
Betul News: A woman gave birth to twin girls in the district hospital, both joined at the head, condition critical
Betul News : बैतूल जिला अस्पताल में गुरुवार शाम एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। ग्राम खेड़ी सेलगांव निवासी अनिता पति विनोद धुर्वे ने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया है। खास बात यह है कि दोनों बच्चियां सिर से जुड़ी हुई हैं।
🔹 सीजर ऑपरेशन से हुआ प्रसव
महिला को 8 दिन पहले प्रसव पीड़ा के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लंबे समय तक प्रसव न होने पर गुरुवार शाम डॉक्टरों ने सीजर ऑपरेशन किया। जन्म के समय एक बच्ची का वजन 1800 ग्राम और दूसरी का 1920 ग्राम रहा।
🔹 बच्चियों और मां की हालत गंभीर
- एक बच्ची ऑक्सीजन सपोर्ट पर है।
- दूसरी बच्ची के होठ और मुंह में विकृति है, जिसकी स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।
- मां अनिता की हालत भी स्थिर नहीं है।
🔹 भोपाल रैफर
जिला अस्पताल के सीएस डॉ. जगदीश घोरे ने बताया कि महिला को पूरे 40 सप्ताह बाद प्रसव हुआ है। बच्चियों और मां की स्थिति गंभीर होने के चलते तीनों को शनिवार दोपहर बाद भोपाल रेफर कर दिया गया है।
🔹 परिवार की व्यथा
महिला के पति विनोद धुर्वे ने बताया कि अनिता का यह तीसरा प्रसव है। पहले से उनकी दो बेटियां हैं। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में पहले की गई जांचों में कभी यह नहीं बताया गया था कि जुड़वां बच्चे इस तरह से जुड़े हुए हैं।



