MP News : मध्य प्रदेश सरकार हजारों विद्यार्थियों के खाते में डालेगी 25 हजार रुपये की राशि, जाने संपूर्ण जानकारी
MP News: Madhya Pradesh government will deposit Rs 25,000 in the accounts of thousands of students, know complete information
MP News: कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सरकार की तरफ से राशि दी जा रही है। वन क्लिक के माध्यम से विद्यार्थियों के खाते में राशि डाली जाएगी। बैतूल जिले में 1127 विद्यार्थियों को लेपटाप के लिए 25 हजार रुपए के लिए राशि मिलेगी। इस राशि को 4 जुलाई को खाते में डाली जाएगी। लेपटाप की राशि दिए जाने के संबंध में बैतूल आडोटोरियम में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल द्वारा सांकेतिक रूप से विद्यार्थियों को राशि प्रदान की जाएगी।
जिला शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लेपटाप योजना के तहत बैतूल जिले के 1127 विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। यह राशि सरकारी और निजी संस्थाओं में अध्यनरत विद्यार्थियों को दी जाएगी। शर्त यह है कि विद्यार्थी माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल हुआ हो। लेपटाप की राशि मिलने की जानकारी लगते ही विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है। सरकार की यह योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति अलख जगाना है।



