Hanuman Jayanti 2025: हनुमान जयंती के दिन जरूर करें इन चमत्कारी मंत्रो का जाप, जीवन की हर समस्या होगी दूर

Hanuman Jayanti 2025: आज 12 अप्रैल को पूरे देश में हनुमान जयंती का त्यौहार मनाया जा रहा है। सनातन धर्म हनुमान जयंती के त्यौहार को विशेष महत्व है और यह दिन हनुमान जी की जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन की सभी परेशानियां दूर होती है। आज हनुमान जयंती के अवसर पर आप शक्तिशाली मंत्रो का जाप कर सकते हैं। इससे सभी परेशानियां दूर हो जाएगी…
हनुमान जयंती पर करें इन मंत्रों का जाप (Hanuman Jayanti 2025)

1. संकटनाशक मंत्र
ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोगहराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा!
इस मंत्र की सहायता से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है और रोग खत्म हो जाते है.
2. बल और साहस के लिए मंत्र
ॐ हं हनुमंते नमः
ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट
इन मंत्रों का जाप करने से शांति, धैर्य और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है.

3. कर्ज से मुक्ति पाने का मंत्र
ॐ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा
ॐ ऋणमोचन हनुमते नमः
जो लोग आर्थिक संकट या कर्ज से परेशान हैं, उनके लिए ये मंत्र बहुत प्रभावशाली माने जाते हैं.
4. बाधाओं से राहत का मंत्र
आदिदेव नमस्तुभ्यं सप्तसप्ते दिवाकर। त्वं रवे तारय स्वास्मानस्मात्संसार सागरात॥
इस मंत्र की मदद से आपके जीवन में आने वाली बाधाएं दूर हो जाएंगी.
5. हनुमान जी की स्तुति का मंत्र
अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं। दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्॥
सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं। रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि॥
यह स्तुति भक्त को आध्यात्मिक शक्ति और मानसिक शांति प्रदान करती है.



