Betul Crime News : महिला को ब्लैकमेल कर बदनाम करने की धमकी देने वाला 5 हजार रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार

फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की देता था धमकी, करीब 07 माह से चल रहा था फरार

Betul Crime News :   महिला को ब्लैकमेल कर परेशान करने वाले इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में मुलताई पुलिस को सफलता हासिल हुई है। आरोपी पिछले सात माह से फरार चल रहा था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 25 अप्रैल 2026 महिला  द्वारा थाना मुलताई में उपस्थित होकर लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी रोहित ठाकुर द्वारा लगातार अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर उसे परेशान किया जा रहा है तथा ब्लैकमेल कर बदनाम करने की धमकी दी जा रही है। आरोपी द्वारा आवेदिका के फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी जा रही थी।
महिला  की शिकायत पर थाना मुलताई में आरोपी के विरुद्ध , धारा 308(2), 78(2), 351(3) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा 5,000 रुपए का नगद इनाम घोषित किया गया था।
14 नवम्बर को थाना मुलताई पुलिस टीम को मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर गांधी चौक मुलताई के पास घेराबंदी कर फरार इनामी आरोपी रोहित पिता शंकर ठाकुर, उम्र 24 वर्ष, निवासी संतरा मंडी, ताप्ती वार्ड, मुलताई को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
 सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल, उपनिरीक्षक मोनिका पटले, आरक्षक सोनू ठाकुर, आरक्षक प्रिंस अहिरवार, आरक्षक सेवाराम, आरक्षक नरेंद्र कुशवाह, महिला आरक्षक मेघा एवं आरक्षक विवेक की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button