Hanuman Jayanti 2025: हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली को लगाए इन चीजों का भोग, प्रसन्न होंगे हनुमान जी, जीवन की हर समस्या को करेंगे दूर

Hanuman Jayanti 2025: सनातन धर्म में हनुमान जयंती के त्यौहार का विशेष महत्व है। बजरंगबली के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हनुमान जयंती का त्यौहार मनाया जाता है। इस साल 12 अप्रैल को हनुमान जयंती का त्यौहार मनाया जाएगा। हनुमान जयंती का त्योहार शनिवार के दिन पड़ा है इसलिए इस त्यौहार का महत्व और भी ज्यादा हो जाता है। इस दिन आप हनुमान जी को कुछ विशेष चीजों का भोग लगा सकते हैं इससे बजरंगबली प्रसन्न होंगे और आपके जीवन के सभी परेशानियों को दूर कर देंगे।
हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को लगाए इन चीजों का भोग (Hanuman Jayanti 2025)
बेसन के लड्डू: हनुमान जी को बेसन का लड्डू बहुत पसंद है इसलिए हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमान जी की विधि विधान से पूजन करने के बाद बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
बूंदी: हनुमान जयंती के दिन भगवान हनुमान को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। हनुमान जी को बूंदी का लड्डू बेहद पसंद है और उन्हें बंदी के लड्डू का भोग लगाने से रोग दोष दूर हो जाते हैं।
Also Read:MP News: मप्र के इन हाइवे पर खर्च होंगे 33 हजार करोड़, इन जिलों में कॉरिडोर और रिंग रोड भी बनेंगे
इमरती: हनुमान जी के प्रिय भोगों में इमरती भी शामिल है। इमरती का भोग लगाने से, भगवान हनुमान अत्यंत प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। अगर आप किसी कारण से घर पर इमरती नहीं बना पा रहे है, तो आप बाज़ार से भी ख़रीद कर ला सकते हैं।
केला: हनुमान जी को केला विशेष रूप से पसंद है इसलिए हनुमान जयंती के दिन आपको केले का भोग जरूर लगाना चाहिए।


