MP News: मप्र में कैंसिल हुई सरकारी छुट्टी, नहीं मिलेगा किसी को अवकाश

MP News
MP News

MP News: मप्र में भी वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पहले बैंकों के साथ ही सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज बढ़ गया है। इसका प्रभाव अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर भी पड़ रहा है। मप्र के पंजीयन विभाग में तो मार्च माह में अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं।

शनिवार, रविवार के सार्वजनिक छुट्टी में भी पंजीयन का काम करना पड़ रहा है। कुछ ऐसा ही हाल बिजली विभाग के कर्मचारियों का भी है। बिजली बिल भुगतान में लगे कर्मचारियों के लिए तीन दिन के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं।

MP News: मप्र में रहेगी छुट्टियां 

 

मप्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि सभी जोनल कार्यालय और बिजली बिल भुगतान केन्द्र खुले रहेंगे। मार्च के अंतिम दिनों में अवकाश के दिनों में भी सामान्य रूप से कामकाज किया जाएगा। कंपनी के अंतर्गत 16 जिलों में ये अवकाश निरस्त किए गए हैं।

Also Read:MP Today News: मध्य प्रदेश के किसानों को 900 रुपए देगी मोहन सरकार, खाते में आएगी राशि

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्य क्षेत्र में सभी बिल भुगतान केन्द्रों में 29 मार्च को शनिवार, 30 मार्च को रविवार व 31 मार्च को ईद-उल-फितर का अवकाश नहीं रहेगा। यहां सामान्य दिनों की तरह कार्य होता रहेगा।

Also Read:MP News: चैत्र नवरात्रि के पहले एमपी के इन कर्मचारियों को मिली खुशखबरी, सैलरी में हुई 10% की बढ़ोतरी

भोपाल शहर वृत्त के अंतर्गत चारों शहर संभाग यथा पश्चिम, पूर्व, दक्षिण तथा उत्तर संभाग के अंतर्गत सभी जोनल कार्यालय तीनों दिन खुले रहेंगे। इसी के साथ दानिश नगर, मिसरोद, मण्डीदीप में भी बिल भुगतान केन्द्र शनिवार, रविवार व ईद के अवकाश के दिनों में भी सामान्य कार्य दिवस की तरह खुले रहेंगे।

Also Read:MP News: अगले 5 सालों में मप्र मे शहरों से लेकर गांव तक चकाचक होगी सड़के, मोहन सरकार ने बनाया मेगा प्लान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button