Betul News : एसडीएम का छापा, जनरल स्टोर से जप्त किये पटाखे, दुकान को किया सील

जनरल स्टोर से पटाखों की बिक्री करने के लिए आवश्यक लाइसेंस अथवा अनुमति नहीं थी

Oplus_131072

Betul News : अवैध पटाखा विक्रेताओं पर नकेल कसने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तेद नजर आ रहा है। एसडीएम डॉ  अभिजीत सिंह ने एक दुकान में छापामार कार्रवाई की है। जनरल स्टोर पटाखे बेचने का काम किया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार जिले में पटाखों के अवैध विक्रय एवं सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर प्रशासन द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डॉ. अभिजीत सिंह एवं एसडीओपी सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम द्वारा खेडीसावलीगढ़ में औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अरिहंत जनरल स्टोर पर पटाखों की बिक्री होते हुए पाई गई। जांच के दौरान दुकान संचालक के पास पटाखों का लाइसेंस तो पाया गया, लेकिन जनरल स्टोर से पटाखों की बिक्री करने के लिए आवश्यक लाइसेंस अथवा अनुमति नहीं थी।
नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकान से पटाखे जब्त किए गए तथा अरिहंत जनरल स्टोर को सील कर दिया गया।
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पटाखों का विक्रय निर्धारित नियमों एवं लाइसेंस की शर्तों के अनुरूप ही किया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button