MP Today News: मध्य प्रदेश के किसानों को 900 रुपए देगी मोहन सरकार, खाते में आएगी राशि

MP Today News
MP Today News

MP Today News: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा किसानों के लिए कई शानदार योजनाएं चलाई जा रही है। सरकार ज्यादातर फसले किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदनी है। ऐसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकार ने प्रदेश में तुवर का उपार्जन करने का भी घोषणा किया है। तुवर उत्पादक किसानों को CM मोहन यादव ने बड़ी खुशखबरी दी है और किसानों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है।

सरकार ने किसानों के लिए लिया बड़ा फैसला (MP Today News)

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बताया कि किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य 7550 रुपए के समर्थन मूल्य पर तुवर का उपार्जन किया जाएगा। सबसे बड़ी बात है कि मध्य प्रदेश के बाजारों में तुवर का दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य से बेहद कम है इसलिए अब सरकार के फैसले से किसानों को बेहद फायदा होने वाला है।

प्रदेश के साथ देशभर में तुअर दाल की मांग हमेशा बनी रहती है। किसानों को इसकी कीमत भी बढ़िया मिले इसके लिए सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी कर रही है। प्रदेश में इस बार भी खरीफ वर्ष 2024 में तुअर की खेती करने वाले पंजीकृत किसानों से तुअर की खरीदी की जाएगी।

राज्य सरकार ने तुअर उपार्जन के लिए राज्य सहकारी विपणन संघ भोपाल को उपार्जन एजेंसी के रूप में अधिकृत किया है। इस बार प्रदेश में 1 लाख 27 हजार मीट्रिक टन यानि 1270000 क्विंटल तुअर खरीदी का लक्ष्य है।

राज्य सरकार ने 43 जिलों में तुअर खरीदी की बात कही है। इन जिलों में 1 लाख 27 हजार मीट्रिक टन तुअर, 7550 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदी जाएगी। इस प्रकार राज्य सरकार इन जिलों के तुअर किसानों के खातों में 9 अरब रुपए से ज्यादा की राशि डालेगी।

तुअर की सरकारी खरीदी से किसानों को करोड़ों का लाभ होना तय है। 20 मार्च को तुअर की सबसे उच्च बाजार दर होशंगाबाद के पिपरिया में आंकी गई जहां ₹7670 रुपए प्रति क्विंटल की दर से तुअर बिकी। वर्तमान बाजार दरों के अनुसार, मध्यप्रदेश में तुअर का औसत मूल्य ₹6647 प्रति क्विंटल है जबकि सरकार 7550 रुपए प्रति क्विंटल की दर से तुअर खरीद रही है।

Also Read:MP Today News: मध्यप्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को लेकर लिया बड़ा फैसला, लाखों कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button