MP News: चैत्र नवरात्रि के पहले एमपी के इन कर्मचारियों को मिली खुशखबरी, सैलरी में हुई 10% की बढ़ोतरी

MP News: चैत्र नवरात्रि से पहले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन के कर्मचारियों के सैलरी में सरकार में बढ़ोतरी कर दिया है। कॉर्पोरेशन में खाली पदों की भर्ती की कवायद भी जल्दी शुरू कर दी जाएगी। संचालक मंडल की बैठक में उन्होंने संगठनात्मक संरचना में सुधार का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश जारी किया है। इसके लिए उन्होंने जरूरी कंसल्टेंट की सेवाएं लेने के लिए भी कहा है
कार्पोरशन में रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद भी जल्द शुरु की जाएगी। प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंदसिंह राजपूत ने इसके निर्देश दिए। संचालक मण्डल की बैठक में उन्होंने संगठनात्मक संरचना में सुधार का प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए। इसके लिए जरूरी होने पर कंसल्टेंट की सेवाएं लेने को भी कहा गया है।
सैलरी में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी (MP News)
बैठक में खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंदसिंह राजपूत ने कार्पोरेशन के संगठनात्मक सुधार के लिए प्रस्ताव बनाने को कहा। मंत्री जी ने कहा कि इसके लिए कंसल्टेंट की सेवा भी लिया जा सकता है इसके साथी उपार्जन के काम में गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह खुद भी उपार्जन केदो का निरीक्षण करने वाले हैं
संविदा लेखपालों की होगी नियुक्ति
मंत्री गोविंदसिंह राजपूत ने कार्पोरेशन में रिक्त पदों की भर्ती जल्द करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्पोरेशन के लंबित लेखा संबंधी कार्य पूरे कराने के लिए संविदा लेखापालों की नियुक्ति करने को कहा। मंत्री ने आउटसोर्स में विशेषज्ञ कर्मचारियों को ही नियुक्त करने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ सहायकों के वेतन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की मंजूरी
संचालक मण्डल की बैठक में कर्मचारियों की वेतन वृद्धि का निर्णय भी लिया गया। वरिष्ठ सहायकों के वेतन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की मंजूरी दे दी गई। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वेतन वृद्धि सहित बैठक में लिए गए सभी निर्णयों का समय-सीमा में क्रियान्वयन करने को कहा।
Also Read:MP News: मध्य प्रदेश में विधायकों को घर और गाड़ी खरीदने मिलेगा कर्ज, ब्याज भी सरकार ही भरेगी



