Betul News : गांजा की तस्करी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, सारणी पुलिस ने की कार्रवाई
आरोपियों के कब्जे से 2.002 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग 80 हजार रुपये एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी जब्त
Betul News : थाना सारणी पुलिस द्वारा गांजा तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.002 किलोग्राम गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की गई है।घटना का संक्षिप्त विवरण
2 नवम्बर व2026 को थाना सारणी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आमला-बेलोंड रोड से होते हुए एक व्यक्ति स्कूटी के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर सारणी की ओर आ रहा है। सूचना पर सारणी पुलिस टीम द्वारा तत्काल बेलोंड रोड पर पहुंचकर संदिग्ध स्कूटी क्रमांक MP 48 MP 8215 को रोककर तलाशी ली गई।
स्कूटी पर सवार शेख फरीद पिता शेख शहीद उम्र 42 वर्ष एवं जासमीन शेख पति शेख फरीद उम्र 35 वर्ष, दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 03 सारणी के कब्जे से कुल 2.002 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा गांजा एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना सारणी में अपराध क्रमांक 390/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान तीसरी आरोपी गिरफ्तार
प्रकरण की विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं उनके मेमोरेण्डम के आधार पर पुलिस द्वारा दिनांक 03.11.2026 को भुलिया कश्यप पिता ननकू कश्यप उम्र 40 वर्ष, निवासी राजेन्द्र नगर पाथाखेड़ा को गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण में दीपक पिता श्यामलाल कश्यप उम्र 30 वर्ष, निवासी राजेन्द्र नगर पाथाखेड़ा फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय बैतूल के समक्ष पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार आरोपी
1. शेख फरीद पिता शेख शहीद उम्र 42 वर्ष, निवासी नगरपालिका के पास, वार्ड क्रमांक 03 सारणी।
2. जासमीन शेख पति शेख फरीद उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03 सारणी, थाना सारणी।
3. भुलिया कश्यप पिता ननकू कश्यप उम्र 40 वर्ष, निवासी राजेन्द्र नगर पाथाखेड़ा।
फरार आरोपी
1. दीपक पिता श्यामलाल कश्यप उम्र 30 वर्ष, निवासी राजेन्द्र नगर पाथाखेड़ा, थाना सारणी।
जब्त सामग्री
1. अवैध मादक पदार्थ गांजा – कुल 2.002 किलोग्राम, अनुमानित कीमत 80,000 रुपये।
2. घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी क्रमांक MP 48 MP 8215।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सारणी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उपनिरीक्षक बी.पी. बुंदेला, उपनिरीक्षक मनोज उईके, प्रधान आरक्षक श्रीराम उईके, नीलेश मीना, आरक्षक मोहित भाटी, जितेन्द्र मोरे एवं आरक्षक वर्षा नागले की सराहनीय भूमिका रही।



