MP News: अगले 5 सालों में मप्र मे शहरों से लेकर गांव तक चकाचक होगी सड़के, मोहन सरकार ने बनाया मेगा प्लान

MP News
MP News

MP News: मध्य प्रदेश में अगले पांच सालों में शहर से लेकर गांव तक को रफ्तार मिलने वाली है। राज्य में सड़कों का निर्माण किया जाएगा जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। अगले 5 सालों में राज्य में एक लाख किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

प्रदेश में अगले 5 सालों में 1 लाख किलोमीटर सड़क बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी तरह प्रदेश में आगामी 5 वर्षों में 500 रेल ओवर ब्रिज एवं फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इस वर्ष 3500 किलोमीटर नई सड़कें तथा 70 पुल बनाए जाने का लक्ष्य है। वहीं, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत वित्त वर्ष 2024-25 में लगभग 1 हजार किलोमीटर सड़कों के निर्माण एवं लगभग 5200 किलोमीटर सड़कों के नवीनीकरण का लक्ष्य पूर्ण होगा।

8631 गांवों को बारहमासी मार्ग से जोड़ा गया (MP News)

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत अब तक 8631 गांवों को 19,472 किलोमीटर लंबाई की सड़कें बनाकर, बारहमासी मार्ग से जोड़ा जा चुका है। हालांकि, अब भी कुछ गांवों में मेन रोड से ग्राम पंचायतों में पहुंचने के लिए सड़क उपलब्ध नहीं है। अतः ग्रामवासियों को सुविधाजनक मार्ग उपलब्ध कराने के लिए नई योजना “मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना” प्रारंभ की जा रही है।

Also Read:MP News: चैत्र नवरात्रि के पहले एमपी के इन कर्मचारियों को मिली खुशखबरी, सैलरी में हुई 10% की बढ़ोतरी

इस योजना के लिए वर्ष 2025-26 में रुपये 100 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है। इसके अलावा एक नई योजना ‘क्षतिग्रस्त पुलों का पुनर्निर्माण योजना’ प्रारम्भ की जा रही है। इस योजना के लिए वर्ष 2025-26 में रुपये 100 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है। वहीं, सड़कों एवं पुलों के निर्माण एवं रखरखाव के लिए वर्ष 2025-26 में रुपये 16,436 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है, जो वर्ष 2024-25 से 34 प्रतिशत अधिक है।

Also Read:Madhya Pradesh Transfer news: मध्य प्रदेश में अधिकारियों का फिर तबादला, देखे जारी की गई सूची

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button