MP News: 1 अप्रैल से मध्य प्रदेश के इन लोकेशंस पर महंगी हो जाएगी प्रॉपर्टी, 100 फ़ीसदी तक बढ़ सकते हैं दाम

MP News: मध्य प्रदेश में एक बार फिर से प्रॉपर्टी के रेट में उछाल देखने को मिलेगा। आप अगर इंदौर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। 1 अप्रैल से इंदौर के कई लोकेशन पर प्रॉपर्टी के रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जल्द ही नई प्रॉपर्टी रेट को लेकर गाइडलाइन जारी की जाएगी जो की 1 अप्रैल से लागू होगा।
राज्य में सबसे महंगा हो सकता है इंदौर (MP News)
पिछले साल नवंबर में प्रस्तावित गाइडलाइन में संशोधन नहीं किया गया था लेकिन इस बार जमीन के रेट में बढ़ोतरी का प्लान तैयार कर लिया गया है। आवासीय प्लॉट के रेट में 40% तक वृद्धि होने की संभावना है। 3100 लोकेशंस पर और 500 नई कॉलोनी के जमीन के रेट में बढ़ोतरी होगी।
कई इलाकों में 100% तक वृद्धि संभव
जानकारी के मुताबिक कुछ क्षेत्रों में 100 फीसदी तक गाइडलाइन वृद्धि प्रस्तावित है। इसमें आईटी पार्क चौराहा रिंग रोड से तेजाजी नगर बायपास, उमरियाखेड़ी (खंडवा रोड); सोनवाय (नए राष्ट्रीय राजमार्ग और बायपास के कारण); बिचौली हप्सी (एनएचएआई द्वारा नया बायपास घोषित होने के कारण)।
इन गांवों में खेती की जमीनों की सरकारी दरें भी महंगी हो जाएंगी
-ग्राम सोनगीर, हिंगोनिया खुर्द, नरलाय, टिगरिया बादशाह
-कलारिया-धार रोड, भैंसलाय, बिसनावदा, कुमावत मोहल्ला-हातोद, पांडा-राऊ, लिंबोदागारी
-कलारिया, गुर्दाखेड़ी, बांक, सिंदोड़ा, एयरपोर्ट रोड से सटे इलाके



