MP Weather Alert : एमपी में फिर बदलेगा मौसम, इस तारीख से शुरू होगा भारी बारिश का दौर
MP Weather Alert: Weather in MP to change again; a spell of heavy rain to begin from this date
MP Weather Alert :बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र एक्टिव होने के कारण मौसम में बदलाव आएगा। एमपी के पूर्वी क्षेत्र में झमाझम बारिश होने की संभावना बनी है। मौसम विभाग के मुताबिक नया सिस्टम एक्टिव होने के कारण 28 अक्टूबर से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है जिसका असर एमपी में भी दिखाई देगा। अक्टूबर के आखरी सप्ताह में बारिश और ठंड दोनों का असर देखने को मिलेगा।
इन जिलों में होगी बारिश
आगामी 28 अक्टूबर को शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट जिले में भारी बारिश की संभावना बनी है। इसके अलावा ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मेहर, उमरिया, सागर, पन्ना, दमोह ,छतरपुर, टीकमगढ़, और निवाड़ी जिले में भी कहीं गरज चमक के साथ तेज तो कहीं मध्यम बारिश होने की चेतावनी जारी की है।




