Betul News : जहर खाने से महिला की मौत, दूसरी घटना में युवक खेत मे मिला बेहोश, उपचार के दौरान तोड़ा दम

Betul News: Woman dies after consuming poison; in a separate incident, a young man is found unconscious in a field and passes away while undergoing treatment.

Betul News : बैतूल जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में जहरीला पदार्थ खाने और आत्महत्या करने की घटनाएं सामने आई है। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया था। उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी चोपना थाना क्षेत्र के ग्राम पुंजी निवासी ममता पति विकास मंडल (45) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह जानकारी सामने आई है कि महिला का गांव में किसी से विवाद हुआ था उसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। मृतिका का रविवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

 

बेहोशी के हालात में खेत में मिला युवक

दूसरी घटना मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम परसोड़ी की सामने आई है। परसोड़ी निवासी निलेश पिता भाऊराव गलफट (26) रात में खेत गया था। जब निलेश के पिता सुबह खेत पहुंचे तो निलेश बेहोशी की हालत में मिला और उल्टियां कर रहा था। तत्काल युवक को एक निजी डॉक्टर के पास लेकर गए, यहां से बैतूल एक निजी अस्पताल में लाया गया यहां से जिला अस्पताल भेज दिया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक ने जहरीला पदार्थ किस कारण से खाया अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने मृतक का रविवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आत्महत्या मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button