MP News: पूरी तरह बदल जाएगा मप्र के इन 5 जिलों की तस्वीर, इस प्रोजेक्ट से मिलेगा लाखों लोगों को फायदा,जानिए क्या है तैयारी

MP News: ग्रेटर भोपाल के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। भोपाल से जुड़े विदिशा सीहोर रायसेन नर्मदा पुरम और राजगढ़ की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए पीडब्ल्यूडी ने एक शानदार योजना बनाई है।
अगले महीने में भोपाल से जुड़े पांच जिलों से रोड नेटवर्क को लेकर सर्वे का काम पूरा कर लिया जाएगा और पीडब्ल्यूडी इसके लिए कंसल्टेंट तय कर रही है। T&CP के द्वारा पीडी से इसे लेकर जानकारी मांगी गई है और हाल ही में अंबेडकर ब्रिज लोकार्पण कार्यक्रम में कम मोहन यादव ने बृहद राजधानी की बात कही थी। अब जल्दी राजधानी की सूरत बदलने का कार्य शुरू होगा।
ग्रेटर भोपाल के प्लान के लिए भोपाल का मास्टर प्लान बीच में ही रोका जाएगा और इसके लिए टीएसपी के अवसरों को शासन के तरफ से जानकारी दी गई है। अब भोपाल के साथी आसपास के पांच जिलों का पूरा कलेक्टर बनकर विकास की योजना तय की जाएगी।
जानिए क्या है तैयारी ( MP News )
भोपाल और सीहोर अलग-अलग प्लान बनाते हैं। सीहोर और भोपाल में बड़ा तालाब और इसका कैचमेंट आता है और अलग-अलग होने से संरक्षण पर काम आधा अधूरा होता है जिसे अब पूरा किया जाएगा।
मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र भोपाल के पास ही है लेकिन इसके रायसेन जिले में होने की वजह से भोपाल से इसे लेकर कोई प्लानिंग नहीं की जा रही है। भोपाल के साथ यह वैश्विक नक़्शे में भी नजर नहीं आता। भोपाल में भोपाल के साथ इसकी प्लानिंग भी हो सकती है और इसका विकास किया जा सकता है।
इस प्लान से 80 लाख से अधिक लोगों को फायदा होने वाला है और भोपाल से जुड़े पांच जिलों का नक्शा पूरी तरह से बदल जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है और जल्दी इस पर कार्य भी शुरू किया जाएगा।
Also Read:Betul Fraud News: वल्लभ भवन भोपाल में नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार



