Betul News : घर में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, कोतवाली पुलिस घटना की जांच में जुटी

Betul News: Discovery of a young man's body at home sparks a stir; Kotwali police are investigating the incident.

File photo

Betul News : बैतूल। कोतवाली थाना क्षेत्र इटारसी रोड स्थित एक मकान में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि विशाल पिता अजाबराव लोखंडे निवासी जामगांव थाना सांईखेड़ा बैतूल में इटारसी रोड पर किराए के मकान में रहता था। युवक एक स्कूल में भृत्य का काम करता था। शनिवार शाम को युवक का शव कमरे में पड़ा मिला। अभी मौत का कारण सामने नहीं आया है।

 

प्रारंभिक जानकारी प्राप्त हुई है कि युवक अत्यधिक शराब पीने का आदी था। शनिवार को उसने अत्यधि शराब पी थी जिसके कारण वह एक बार गिर गया था। मृतक का रविवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच एवं पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण सामने आएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button