Betul Road Accident : अनियंत्रित होकर कार पलटने से महिला की मौत, 6 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
Betul Road Accident: Woman dies after car goes out of control and overturns; 6 others injured and hospitalized
Betul Road Accident : बैतूल- नागपुर हाईवे( फोरलेन) पर मल्हारा पंखा के पास कार नियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है 6 लोग घायल हो गए है जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल से हैदराबाद जा रही कार शनिवार दोपहर को पलट गई। हादसे में हैदराबाद निवासी नेहा लालवानी 33 वर्ष की मौत हो गई। हादसे में पीयूष 35 वर्ष, शिवानी 28 वर्ष, वैष्णवी, मोनिका 35 वर्ष, आर्यन 2 वर्ष, कायना घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई।



