Ayushman Yojana Free Treatment: आयुष्मान भारत में इनको फ्री इलाज के साथ मिलेगा 5 लाख का बीमा, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Ayushman Yojana Free Treatment
Ayushman Yojana Free Treatment

Ayushman Yojana Free Treatment:  केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया हैं। अब इस योजना में सभी 70 साल की उम्र पार कर चुके बुजुर्गों को फ्री में इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा उन्हें 5 लाख का बीमा भी मिलेगा। सरकार ने नियम के बदलाव को मंजूरी दे दी हैं।

4.5 करोड़ परिवारों को मिलेगा मुफ्त इलाज (Ayushman Yojana Free Treatment)

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने योजना के नए अपडेट को लेकर जानकारी देते हुआ कहा कि मोदी सरकार के इस कदम से 4.5 करोड़ परिवारों को लाभ मिलने वाला है। अब बुजुर्गों को भी मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। विदित हो कि योजना में अब हर परिस्थिति वाले बुजुर्गो को शामिल किया जाएगा, चाहे उनकी आर्थिक स्थिति किसी भी तरह की हों।

5 लाख तक का मिलेगा लाभ

बता दें कि कैबिनेट मीटिंग में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में बुजुर्गों के फ्री इलाज को स्वीकृति दे दी हैं। योजना में 70 साल या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को इलाज के लिए ₹5 लाख दिए जाएंगे।

नया कार्ड होगा जारी

इस कवरेज का मुख्य उद्देश्य 4.5 करोड़ परिवार के 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख की मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर देना है। सरकार ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को एक नया कार्ड जारी किया जाएगा।

सरकारी नौकरी से रिटायर्ड को भी मिलेगा लाभ
बता दें कि इस योजना के अंतर्गत अब उन बुजुर्गों को भी लाभ दिया जाएगा, जो पहले से किसी सरकारी स्वास्थ्य योजना का लाभ ले रहे हैं। उनके पास ऑप्शन रहेगा कि वह उनके पास मौजूद बीमा का लाभ लेना चाहते हैं या फिर प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत से अपना इलाज करवाना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें AB PM-JAY का विकल्प चुनना होगा।

2017 में शुरू हुई थी योजना

बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा इस योजना को 2017 में शुरू किया गया था। योजना के तहत गरीब और पात्र परिवारों को चुनिंदा अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। अब तक इस योजना के अंतर्गत 5 करोड़ से अधिक लोग योजना का लाभ उठा चुके हैं।

Also Read:Betul News Video : बैतूलबाजार क्षेत्र में 5 घरों में चोरी का प्रयास बदमाशों ने घरों की खिड़कियां तोड़ी, वारदात सीसीटीवी में कैद

Related Articles

Back to top button