MP News: मप्र में हाईटैक होंगे ये 7 शहर, मिलेगी, मिलेगी मुंबई, हैदराबाद जैसी सुविधाएं

MP News: मध्य प्रदेश के निवासियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के साथ बड़े शहरों को हाईटेक किया जाएगा और स्मार्ट सिटी के रूप में इसे चुना गया है। जिन शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में चुना गया है उसमें भोपाल इंदौर जबलपुर ग्वालियर उज्जैन सागर और सतना शामिल है। इन सभी शहरों में हाईटेक सुविधा मिलेगी। राज्य के इन सभी शहरों के लोगों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई नए निर्माण किए जाएंगे। इन चयनित शहरों में एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र और बुद्धिमान यातायात प्रबंधन प्रणाली लागू की गई है।
इन शहरों में मिलेगी सभी सुविधाएं (MP News)
AI तकनीक का उपयोग करके अब शहरी सेवाओं को और भी ज्यादा बेहतर बनाया जाएगा। स्मार्ट शहरों में नागरिक सेवाओं के क्रियान्वयन के निरंतर निगरानी आईसीसीसी प्रौद्योगिकी के उपयोग के द्वारा की जाएगी।
इन दोनों प्रणालियों में वास्तविक समय में डेटा एकत्र करके त्वरित कार्रवाई करने की क्षमता है। ये प्रणालियाँ स्मार्ट सिटी में जल आपूर्ति, अपशिष्ट प्रबंधन, स्ट्रीट लाइटिंग और सार्वजनिक सुरक्षा जैसी शहरी सेवाओं की निरंतर निगरानी को सक्षम बनाती हैं। राष्ट्रीय शहरी डिजिटल मिशन आईसीसीसी के साथ एकीकृत निगरानी प्रणाली अपराध की रोकथाम और यातायात प्रबंधन में मदद कर रही है।सातों स्मार्टसिटीज में 303 स्थानों पर 2301 कैमरे लगाये गये हैं।भीड़-भाड़ को कम करने, दुर्घटनाओं को कम करने और शहरी गतिशीलता को बेहतर बनाने के लिये लगातार काम किये जा रहे हैं।
Also Read:MP TODAY NEWS: लाडली बहनों के साथ इनको भी मिली 55 करोड़ राशि, ऐसे करें चेक



