MP News: खुशखबरी ! मध्य प्रदेश में यहां खुल रही 2-2 नई कोयला खदानें, हजारों को मिलेगा रोजगार

MP News : मध्य प्रदेश में खनिज की कोई कमी नहीं है। कई जिलों में खनिज के अथाह भंडार है। यहां पर कोयले, हीरे की खदानें हैं, साथ में कई जगह से ग्रेफाइट भी मिला है। अब मध्य प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र सरकार की निगरानी में एक नई कोयला खदाने खोली जा रही है। इस खदान के खुलने से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा, साथ ही सरकार की आय भी बढ़ेगी।

22 लाख टन कोयला मिला (MP News)

हाल ही में सरकार की खोजबीन के दौरान बड़ी मात्रा में कोयले का भंडारण पाया गया है। अब इस भंडारण के लिए नई खदान को खोली जा रही हैं। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में यह खदान खोली जाएगी। इसके लिए केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्रालय से मंजूरी भी मिल गई है। यहां पर पूर्व से ही कई खदानें चल रही है। अब यहां नई खदानें भी चलेगी। जानकारी यह भी है कि यहां पर लगभग 22 लाख टन कोयले का भंडार मौजूद है। अब नई खदानें मोहन कॉलरी, मोआरी और भारत ओपन कास्ट को शुरू कर कोयला खनन शुरू कर दिया जाएगा।

हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

छिंदवाड़ा जिले में नई कोयला खदानें शुरू होने के बाद यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान होंगे। कोयला खदानों में बड़ी संख्या में श्रमिकों की आवश्यकता होती है और जब यह नहीं खदानें खुलेगी तो यहां के रहने वाले हजारों युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा।

Also Read:MP Today News: मप्र बैतूल जिले के सारणी में कोयला खदान में हादसा, 3 मजदूरों की हुई मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

इस तरह की है यह खदानें

छिंदवाड़ा जिले की नई खदानों में से दो खदान है। एक भूमिगत और दूसरी ओपन। मोहन कॉलरी खदान में कोयला एक हिस्से में हो रहा है। अब अनुमति मिलने के बाद यहां पर काम में तेजी आएगी। इसी तरह मोआरी और भारत ओपन कास्ट नई खदानें हैं। मोआरी भूमिगत बताई जा रही है, जबकि ओपन कास्ट ओपन खदान है। यहां पर लगभग 17 लाख टन कोयला खदान में और भारत ओपन कास्ट में 5 लाख टन कोयले का भंडार मौजूद है।

Also Read:MP News: मध्य प्रदेश के इन जिलों से गुजरने वाला है हाई स्पीड कॉरिडोर, 8 घंटे तक बचेगा समय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button