MP News: मध्य प्रदेश के इन जिलों से गुजरने वाला है हाई स्पीड कॉरिडोर, 8 घंटे तक बचेगा समय

MP News: भारतमाला परियोजना के अंतर्गत हैदराबाद इंदौर एक्सप्रेसवे का निर्माण हो रहा है और यह एक्सप्रेस वे इस साल यानी कि साल 2025 के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा। यह एक्सप्रेसवे इंदौर से बड़वाह, बुरहानपुर, इच्छापुर और महाराष्ट्र के अकोला होते हुए हैदराबाद तक जाएगा। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य राज्य मार्ग बुनियादी ढांचों में सुधार करना है। इसके निर्माण होने से सफर में आसानी होगी और लंबी दूरी की सफर भी कम समय में पूरी हो जाएगी।

तेलंगाना और मध्य प्रदेश के बीच यात्रा होगी आसान (MP News)

हैदराबाद इंदौर एक्सप्रेस वे से तेलंगाना और मध्य प्रदेश के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा और इसके साथ दोनों स्टेट के बीच पर्यटन की सुविधा बढ़ेगी। इसके निर्माण से महाराष्ट्र को भी लाभ होगा। आपको बता दे यार एक्सप्रेस वे वन जाने के बाद हैदराबाद और इंदौर के बीच लगभग 150 किलोमीटर की दूरी कम होगी और यात्रा का मौजूदा समय 18 घंटा है जो कि कम होकर 8 घंटे हो जाएगा।

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जनवरी में इंदौर हैदराबाद हाई स्पीड कॉरिडोर के निर्माण अधिनियम 35 किलोमीटर के खंड का हवाई निरीक्षण किया था। उन्होंने साफ किया था कि जल्द से जल्द इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाए ताकि यात्रियों को सुविधा मिल पाए।

Also Read : MP Today News: मप्र बैतूल जिले के सारणी में कोयला खदान में हादसा, 3 मजदूरों की हुई मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सुरंग का होगा निर्माण

33 किलोमीटर लंबे इस खंड में तीन सुरंग बनाए जाएंगे। यह सुरंग दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में यातायात को आसान बनाने के लिए बनाए जा रहे हैं। सुरंग के बनने से मध्य प्रदेश से होते हुए महाराष्ट्र और तेलंगाना का यातायात काफी अच्छा हो जाएगा।

Also Read:MP News: मप्र में स्कूल के बच्चों और टीचरों के लिए नया आदेश, अब नहीं होगी खैर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button