MP Today News: मप्र बैतूल जिले के सारणी में कोयला खदान में हादसा, 3 मजदूरों की हुई मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
MP Today News: Accident in coal mine in Sarni of Betul district of MP, 3 workers died, rescue operation continues

MP Today News: बैतूल जिले के सारणी में कोयला खदान में हादसा होने से तीन मजदूरों की मौत हो गई है। कोई मजदूरों के मलबे में दबे होने की संभावना है। दबे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सारणी में छतरपुर 1 खदान के कम क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को स्लैब गिरने से कई मजदूर मलबे में दब गए हैं। इसमें से तीन मजदूरों के मौत होने की जानकारी सामने आई है। हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, एसपी निश्चलन एन झारिया मौके पर पहुंच गए हैं। मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकलने का काम जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खदान धसने की घटना में तीन लोग श्री गोविंद कोसरिया पद असिस्टेंट मैनेजर उम्र-37 वर्ष,श्री रामप्रसाद चौहान पद माइनिंग सरदारउम्र 46 वर्ष और श्री रामदेव पंडोले पद ओवरमैन उम्र 49 वर्ष की मृत्यु हुई।
विधायक डॉ पंडाग्रे और कलेक्टर सूर्यवंशी ने जीएम वेस्टर्न कोल्ड लिमिटेड को लाइफ कवर स्कीम डेढ़ लाख की सहायता तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही एक्स ग्रेसिया, ग्रेच्युटी , कंपनसेशन और पीएफ, लाइफ इनकेशमेंट की राशि भी यथा शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।



