MP News: मप्र वासियों के लिए के लिए गोल्डन चांस, इन योजनाओं में फटाफट दर्ज कराये अपना नाम, मिलेगा फायदा ही फायदा

MP News: मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा 1 साल पूरे होने के उपलक्ष में बुधवार को कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की गई जिसमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का अभियान चलाया गया है। इसके साथ ही साथ प्रशासन के विकास कार्यों को शुरू करने के कार्यक्रम की भी शुरुआत की गई है। आधिकारिक जानकारी में बताया गया है की टोटल दो कार्यक्रम शुरू किए गए हैं।
सामने आई जानकारी के अनुसार जन कल्याण पर्व और मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान नाम के दो कार्यक्रम जनवरी से दिसंबर के बीच अलग-अलग तिथियां पर शुरू किए जाएंगे और इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक सुखद संजोग है कि गीता दिवस पर इन कार्यक्रमों को शुरू किया जा रहा है।
Also Read:MP Today News: मध्य प्रदेश सरकार के इस फैसले से निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के पलकों की बढ़ेगी परेशानी
MP News: कई योजनाओं की होगी शुरुआत
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि 11 से 26 दिसंबर तक चलने वाले जन कल्याण पर्व के दौरान कई विकास कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी और इसके साथ ही साथ कई योजनाएं जो पूर्ण हो चुकी है उसका उद्घाटन किया जाएगा। इन जनकल्याणकारी योजनाओं में पात्र लोगों को जोड़ा जाएगा।