MP Today News: मध्य प्रदेश सरकार के इस फैसले से निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के पलकों की बढ़ेगी परेशानी
MP Today News: This decision of the Madhya Pradesh government will increase the problems of the students studying in private schools

MP Today News: मध्य प्रदेश में जल्द ही निजी स्कूलों की फीस बढ़ाने वाली है। इसका सीधा असर मध्यम और गरीब वर्ग पर देखने को मिलेगा। दरअसल मध्य प्रदेश की मोहन सरकार निजी विद्यालय अधिनियम में संशोधन करने की तैयारी में है। जिससे निजी स्कूल फीस में बढ़ोतरी कर सकेंगे।
उल्लेखनीय है की मध्य प्रदेश सरकार ने निजी स्कूलों के मनमानी रोकने के लिए अधिनियम 2017 बनाया था। इसे 2020 में लागू किया गया। इस में प्रावधान था कि निजी स्कूल अपनी मर्जी से 10 फ़ीसदी से ज्यादा इसमें बढ़ोतरी नहीं कर सकेंगे। 10% से ज्यादा फीस वृद्धि करने के लिए जिला स्तर पर बनाई गई कमेटी से अनुमति लेना अनिवार्य किया था। लेकिन अधिनियम में संशोधन करने के बाद फीस बढ़ाने के लिए अनुमति लेने की बाध्यता नहीं रहेगी।
- यह भी पढ़े:- Wheat Cultivation: गेहूं के हर पौधे में भर-भरकर आएगी बालियां, बस पहली सिंचाई के समय कर दें ये एक काम
जानकारी के अनुसार 25000 तक की फीस लेने वाले स्कूल 10 फ़ीसदी से ज्यादा फीस बढ़ा सकेंगे। मध्य प्रदेश में 35000 निजी स्कूल संचालित है। जिसमें से 17000 स्कूल जिनकी सालाना फीस 25000 रुपये से कम है। सरकार निजी विद्यायल अधिनियम में संशोधन करती है तो निजी विद्यालय फीस में बढ़ोतरी कर सकेंगे। सरकार आगामी शीतकालीन सत्र में संशोधन कर सकती है।



