MP News: मप्र में किसानों के बदलेंगे दिन, सरकार शुरू कर रही यह बड़ी योजना, होगा लाभ ही लाभ

MP News
MP News

MP News: भारत के अधिकतर किसान खेती पर निर्भर होते हैं और आज भी खेती ही उनके आजीविका का साधन है। ऐसे में केंद्र सरकार के द्वारा किसानों को आगे बढ़ाने के लिए कई तरह के योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार ने मध्य प्रदेश के किसानों को एक बड़ी सौगात दी है। इस योजना का नाम पवर्ती कालीसिंध चंबल नदी जोड़ो परियोजना है। यह परियोजना केवल मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि राजस्थान के किसानों के लिए भी फायदेमंद है और इससे राजस्थान के किसानों को भी काफी ज्यादा फायदा मिलने वाला है। आपको बता दे इस योजना में 75000 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे।

मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच इस योजना के मोमेंटम आफ अंडरस्टैंडिंग के बाद अब मेमोरेंडम का एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने की सहमति बनी है। इस योजना की प्रशासकीय स्वीकृति के लिए मंत्री परिषद के समक्ष संक्षेपी का 15 दिवस में प्रस्तुत किया जाएगा। इस योजना से मध्य प्रदेश के कई जिलों में सिंचाई की सुविधा बेहतर हो जाएगी। इस योजना की लागत 36800 करोड रुपए है।

लाखों किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगा भरपूर पानी ( MP News )

पवर्ती कालीसिंध चंबल लिंक परियोजना से मध्य प्रदेश के चंबल और मालवा क्षेत्र के लाखों किसानों का जीवन बदल जाएगा। उन्हें न केवल सिंचाई के लिए बल्कि पेयजल के लिए भी पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाएगा इससे पर्यटन और उद्योग को भी काफी ज्यादा बढ़ोतरी मिलेगा। आपको बता दे इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश की 17 परियोजनाएं एवं राजस्थान की पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को भी शामिल किया गया है।

Also Read:MP Today News: मध्य प्रदेश के कई जिले में चली शीतलहर, पचमढ़ी में जमीन ओस की बूंदे, बैतूल में 4 डिग्री लुढ़का पारा

किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए इस योजना को शुरू किया गया है ताकि अब सिंचाई के लिए किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। इस योजना से किसानों को काफी फायदा होगा और साथ ही साथ अब उत्पादन पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा।

Also Read:MP News: उच्च शिक्षा से लेकर जन कल्याण तक, एमपी कैबिनेट बैठक में लिए गए ये बड़े फैसले, देखें 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button