MP के इन 21 जिलों के 41 सड़कों को किया जाएगा चकाचक, पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत 4 महीने में पूरा होगा कार्य

MP News
MP News

MP News : मध्य प्रदेश में लगातार सड़क बनाने का कार्य किया जा रहा है ताकि लोगों को सफर में किसी भी तरह की परेशानी ना हो। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार मध्य प्रदेश के 24 जिलों में रहने वाले तीन विशेष पिछड़ी जनजातीय समूह की सभी बसाहतों तक एप्रोच रोड तैयार करने वाली है। केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री जन मन में प्रदेश के चिन्हित टोटल 1295 पीटीएस बस हाथों में टोटल 1284.29 किलोमीटर लंबाई की 1035 सड़कों को मंजूरी दी गई है।

1050 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क ( MP News )

गांव गांव तक टोटल 1050 करोड रुपए की लागत से सड़कों का निर्माण किया जाएगा और इनका कार्य पांच चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण जून 2025 तक पूरा हो जाएगा और पहले चरण में 235 करोड रुपए खर्च करके 295 किलोमीटर की सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसका कार्य तेजी से हो रहा है और पहले चरण के ही दूसरे भाग में 150.72 करोड रुपए की लागत से 180.9 किलोमीटर लंबी 40 तड़के बनाई जाएगी और इसके लिए एजेंसी तैयार हो गई है।

Also Read:MP News: ठंड के कारण मध्य प्रदेश के इन जिलों में स्कूलों का बदला समय, जारी किये आदेश

दूसरे चरण में होंगा 60 सड़कों का निर्माण

दूसरे चरण में 112.69 करोड़ रूपये लागत से 152 किमी लम्बी 60 सड़कें बनाई जायेंगी। तीसरे चरण 162 करोड़ रूपये की लागत से 216 किमी लम्बी 86 सड़कें निर्मित की जायेंगी। चौथे चरण में 187.74 करोड़ रूपये से 254 किमी लम्बी 97 सड़कें तथा 5वें चरण में 801 करोड़ रूपये लागत से 1187 किमी लम्बाई वाली 627 सड़कें तैयार की जायेंगी।

Also Read:MP News: मध्य प्रदेश में अब बिल्डर के पास होंगे सब रजिस्टार के अधिकार, खुद कर सकेंगे प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button