MP News: ठंड के कारण मध्य प्रदेश के इन जिलों में स्कूलों का बदला समय, जारी किये आदेश
MP News: MP News: Due to cold, school timings changed in these districts of Madhya Pradesh, orders issued
MP News: मध्य प्रदेश में दिसंबर माह की शुरुआत होते ही कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। केंद्र और राज्य सरकार ने ठंड से बचाव को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। कड़ाके की ठंड को देखते हुए मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में कलेक्टर ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है।कलेक्टर ने जारी किए गए आदेश के मुताबिक 2 दिसंबर से कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक की स्कूलों में बदलाव किया है। अब पहली से आठवीं तक के कक्षा सुबह 9:00 से संचालित होगी। यह आदेश सरकारी प्राइवेट और सीबीएसई स्कूलों के लिए भी मान्य होंगे। यह आदेश 31 जनवरी तक के लिए लागू किए हैं।
उल्लेखनीय है कि कड़ाके की ठंड में भी स्कूल सुबह 8:00 बजे से लग रहे थे। बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाने को मजबूर थे। स्कूलों के समय में बदलाव के बाद बच्चों और परिजनों ने राहत के साथ ली है।
- यह भी पढ़े:- Madhya Railway: रेलवे ने इन स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट बिक्री पर लगाया प्रतिबंध, जाने क्या है पूरी खबर
कई जिलों में ठिठुरते स्कूल जाते बच्चें
इधर प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड जारी है लेकिन स्कूलों के समय में कोई बदलाव नहीं किया है। बैतूल में भी कड़ाके की ठंड जारी है लेकिन स्कूलों का समय नहीं बदला है। बच्चे सुबह ठिठुरते हुए स्कूल जा रहे हैं।



