MP News: एमपी के अधिकारी-कर्मचारियों की सैलरी अटकी, आर्थिक संकट से जूझ रही सरकार!

MP News: मध्य प्रदेश के कर्मचारियों अधिकारियों के वेतन में एक बड़ा अड़ंगा आ गया है। कर्मचारी संगठन के अनुसार राज्य के 2100 करोड़ का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है जिसके वजह से वेतन में विलंब देखने को मिल सकता है। एमपी वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के कर्मचारी व अधिकारियों के समक्ष यह दिक्कत आ रही है।
एमपी वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों, अधिकारियों के समक्ष यह दिक्कत आ रही है। विपणन संघ सहित कई एजेंसियों द्वारा गोदाम का किराया नहीं दिए जाने से कार्पोरेशन में आर्थिक संकट गहराया है। जहां कर्मचारियों को अपने वेतन की चिंता सता रही है वहीं सेमी गवर्मेंट एम्प्लाइज फेडरेशन ने इस मुद्दे पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
कर्मचारियों के सैलरी में आया अड़ंगा ( MP News )
एमपी वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों, अधिकारियों के वेतन और अन्य भत्तों का भुगतान, गोदामों के किराए से मिलनेवाली राशि से किया जाता है। कार्पोरेशन के गोदामों को कई एजेंसियों ने खाद्यान्न रखने के लिए किराए पर तो ले रखा है पर इसका भुगतान नहीं किया है। इससे कार्पोरेशन की कमाई रुकी पड़ी है।
Also Read:MP TDR Certificate News : जमीन खरीदने और घर बनाने को लेकर बदल रहे नियम, आज ही जान लें नहीं तो होगी परेशानी
मप्र राज्य विपणन संघ, आपूर्ति मंडल, नेफेड आदि वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के गोदामों का किराया नहीं चुका रहीं हैं। बताया जा रहा है कि करीब 2100 करोड़ रुपए का भुगतान अटका पड़ा है।
कार्पोरेशन के कर्मचारियों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ रहा है। भुगतान नहीं किए जाने से कर्मचारियों, अधिकारियों के वेतन में विलंब होना तय है। इतना ही नहीं, कर्मचारी अधिकारी कार्पोरेशन बंद होने की आशंका से भी चिंतित हो उठे हैं।



