Betul Crime News : बैतूल पुलिस जुआरियों-सटोरियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 43 सटारी और 13 जुआरी गिरफ्तार

Betul Crime News : बैतूल। एसपी निश्चल एन झारिया के निर्देश पर और एएसपी कमला जोशी के मार्गदर्शन में जिलेभर के थानों में सटोरी और जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करने विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में जुआरियों और सटोरियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
आमला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कार्रवाई के दौरान सट्टा पर्ची लिखते नरेश पिता रामसेवक शर्मा को आमला जनपद चौक से गिरफ्तार किया गया। इसके कब्जे से 2555 रुपए जब्त किए गए। मुकेश पिता प्रहलाद राठौर निवासी इतवारी चौक को किराना दुकान बोडख़ी से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद से नगद 340 रुपए, सट्टा पर्ची और पेन जब्त किया। आमला जनपद चौक के पास से ही सुरेश पिता भैयालाल मालवी को गिरफ्तार किया। इसके पास से 310 रुपए नगद राशि और सट्टा पर्ची बरामद की है। साईखेड़ा थाना पुलिस ने सट्टा लिखते हुए ग्राम मोतिया ब्रह्मणवाड़ा निवासी गौतम पिता रामाधार (35) को गिरफ्तार किया। इसके पास से 685 रुपए नगद और सट्टा पर्ची बरामद की।
भैंसदेही थाना पुलिस ने सट्टा लिखते हुए सांवलमेंढा निवासी सुरेश पिता पूरन बिहारे, सुनील पिता कमल कुमरे, सालईढ़ाना निवासी शिवराम पिता श्यामलाल भूसुमकर, कोथलकुंड निवासी चंदूलाल पिता परसराम पांसे और परतवाड़ा निवासी जगन्नाथ पिता पांडुरंग को गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों के पास से नगद राशि और सट्टा पर्ची बरामद की गई।
आठनेर थाना पुलिस ने सट्टा लिखते वलनी निवासी पंजाबराव पिता लहान्या कोसे, बाबूराव पिता चैतु इरपाचे, ग्राम नड़ा निवासी रामू पिता फुलचंद धोटे को गिरफ्तार किया। रानीपुर थाना पुलिस ने सट्टा लिखते चारगांव निवासी सीताराम पिता कोदू इवने, कमल पिता ब्रजलाल धुर्वे निवासी बेहड़ीढाना को गिरफ्तार किया है।
गंज थाना पुलिस ने सट्टा लिखते रामनगर निवासी सौरभ उर्फ गोलू गंगारे, रामनगर निवासी योगेश पिता पुन्या लोन्हारे, विनोबा नगर निवासी अमन पिता जावेद शाह, साकादेही निवासी नानकराम पिता कौसला धुवे को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नगदी राशि अैर सट्टा पर्ची बरामद की है।
चिचोली थाना पुलिस ने सट्टा लिखते भीमपुर निवासी उदयराम पिता किशनलाल, आदर्श धनोरा निवासी रवि पिता श्रीराम इवने को सारनी थाना पुलिस ने सारनी निवासी सारांश पिता अमरेश चौहान, मोरडोंगरी निवासी सारांश प्रतीक गुप्ता, अजय पित पंजाबराव संतापे, प्रदीप पिता व्यंकटराव डोंगरे, ललित पिता मधु जादौन, सीताराम डहेरिया निवासी एमजीएम कॉलोनी, रमेश पिता दलपत, संतोष पिता चंद्रभान वानमकर, माणिक पिता भाकरु मेहरा को गिरफ्तार किया है।
इसी तरह झल्लार पुलिस ने जामझिरी निवासी दर्शन पिता जंजीता पटेल, राजू पिता पारधी मर्सकोले, कोयलारी निवासी सुनील पिता शिवपाल कापसे, अंकित पिता मंगल धोटे, रंभा निवासी सुरेश पिता श्विराज आर्य, महादेव पिता गब्बू यादव को गिरफ्तार किया है।
बैतूल बाजार थाना पुलिस ने सट़्टा लिखते राजेन्द्र पिता छोटे लाल मांडेकर को गिरफ्तार किया है। इसी तरह कोतवाली पुलिस ने सट्टा लिखते अजय उर्फ भय्यू पिता शिवशंकर, चक्कर रोड निवासी उमेश पिता हरीश पवार, बजरंग कॉलोनी घोड़ाडोंगरी निवासी कपिल पिता प्यारेलाल सूर्यवंशी, खंजनपुर निवासी कृष्णा पिता सुखराम इवने को गिरफ्ता किया है।

Betul Crime News : 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार
अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई में 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आमला पुलिस ने जुआ खेलते चौरई निवासी राजेश पिता महताब कुशवाहा, बस स्टैंड निवासी जुनेर पिता शब्बीर खान, इंदिरा निवासी राहुल पिता बलवंत वंशकार, आनंद पिता कालु वानखेड़े को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से ताश के 52 पत्ते और 1600 रुपए बरामद किए है।
मुलताई पुलिस ने जुआ खेलते सुमित पिता बाबूराव ब्राह्मणे, रोशन पिता मधुकराव गडक़े, मनोहर पिता भीमराव दवंडे, संतोष पिता राजू उइके को गिरफ्तार कर 5 हजार 130 रुपए नगद बरामद किए। वहीं आठनेर थाने के सालबर्डी में जुआ खेलते आकाश पिता संजय बुसाड़े, उमेश पिता रामदास पवार, योगश्ेा पिता संजय मेहरे, बाबूजी पिता मोतीराम कुमरे, अमर पिता सुखदेव बारस्कर को गिरफ्तार कर उनके पास से 5 हजार 600 रुपए जब्त किए। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार किया।



