LPG Price Hike: दिसंबर के पहले दिन लगा तगड़ा झटका, एलपीजी गैस सिलेंडर की रेट में हुई बढ़ोतरी, देखिए ताजा रेट

LPG Price Hike
LPG Price Hike

LPG Price Hike: आज 1 दिसंबर को एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में बदलाव देखने को मिल रहा है और गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। यह बढ़ोतरी कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में हुई है घरेलू गैस सिलेंडर के रेट अभी भी स्थिर है। इंडियन ऑयल के अनुसार इंडियन कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में बढ़कर 1818.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। पहले यह 1802 रुपए थी।

बाकी मेट्रो शहरों की बात करें तो 19 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट 1754.50 रुपये से बढ़कर 1771 रुपये, कोलकाता में 1911.50 रुपये से बढ़कर 1927 रुपये और चेन्नई में 1964.50 रुपये से बढ़कर 1980.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है।

नहीं हुआ है घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में बदलाव ( LPG Price Hike )

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल के बिना सब्सिडी वाले इंडियन सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 803 रुपए कोलकाता में 829 मुंबई में 802 रुपए और चेन्नई में 818 रुपए हो गए हैं।

Also Read:MP News: एमपी में 2 दिन बाद से शुरू होगी MSP पर धान की खरीदारी, यहां बने हैं उपार्जन केंद्र

आखिरी बार जुलाई में सस्ती हुई थी कमर्शियल LPG

कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम आखिरी बार इस साल जुलाई में घटे थे। उसके बाद अगस्त से दाम में लगातार इजाफा हो रहा है। 1 जुलाई 2024 को इंडेन कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1646 रुपये थी। नए प्राइस हाइक को जोड़कर दिल्ली में यह सिलेंडर अब तक 172.5 रुपये महंगा हो चुका है।

Also Read:Betul Crime News Today: बैंक में रिटायर्ड रेलवे कर्मी की जेब से से दिन दहाड़े 20 हजार रुपए हुए चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button