Ladli Bahana Yojana: लाड़ली बहनों की राशि बढ़ाने सरकार ने शुरू की तैयारी! देखें इस बार कितनी आएगी किस्त

Ladli Bahana Yojana: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा लाडली बहन योजना की शुरुआत की गई है। यह योजना मुख्य रूप से मध्य प्रदेश की महिलाओं के उत्थान के लिए शुरू किया गया है और इसके अंतर्गत 1250 रुपए हर महीने महिलाओं को दिया जाता है। हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है। राज्य सरकार के द्वारा कई शानदार योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत महिलाओं को आगे बढ़ने का काम किया जाता है।
खत्म होगा 18 में किस्त का इंतजार ( Ladli Behna Yojana )
काफी लंबे समय से महिलाओं को 18वीं किस्त का इंतजार है लेकिन अब यह इंतजार खत्म होने वाला है।कल 9 नवंबर को मुख्यमंत्री इंदौर से महिलाओं के खाते में 1250 रुपए 18वीं किस्त के भेजने वाले हैं।प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खातों में कुल 1574 करोड़ रुपये अंतरित किए जाएंगे।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई थी। पहले इस योजना के अंतर्गत ₹1000 की राशि मध्य प्रदेश की महिलाओं को दी जाती थी लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। इस योजना के अंतर्गत महिलाएं अपनी छोटी-बड़ी जरूरत को आसानी से पूरा कर लेती हैं और उन्हें दूसरों के ऊपर निर्भर नहीं रहना पड़ता।
शीतकालीन सत्र में हो सकता है फैसला
16 दिसंबर से शुरू होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में प्रस्तावित पहले अनुपूरक बजट में इस योजना के लिए बड़ा प्रावधान किया जा सकता है। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि इस योजना के तहत महिलाओं को अधिक से अधिक लाभ पहुंचे और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयासों को और गति मिले।



