Ladli Bahna Yojana: लाडली बहनों के लिए जरूरी खबर, 30 नवंबर तक करवा ले यह काम, वरना नहीं आएगी अगली किस्त

Ladli Bahna Yojana : मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना है ताकि महिलाएं अपने खर्च के लिए दूसरों पर निर्भर ना रहे।
लाडली बहने बेसब्री से 20वीं किस्त का इंतजार कर रही है लेकिन आपको बता दे जिन बहनो नें e kyc नहीं करवाया है उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अगर आप इस योजना का लाभ कहना चाहते हैं तो आपको जरूर ई केवाईसी समय पर करना चाहिए।
कई महिलाओं के खाते में लाडली बहन योजना की किस्त नहीं आई है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ नियम और शर्तें बनाई गई हैं, जिनका पालन नहीं करने पर महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आते हैं। इन शर्तों का पालन करने वाली महिलाओं को ही लाडली बहना योजना की राशि मिलेगा।
वार्षिक आय सीमा ( MP Ladli Bahna Yojna )
जिन महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
Also Read:MP Medical College News : मप्र को कोई भी मेडिकल कॉलेज निजी हाथ में नहीं जाएगा, आदेश जारी
आयकरदाता परिवार
जिन महिलाओं का परिवार आयकर दाता है, उन महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
सरकारी कर्मचारी या पेंशनभोगी
लाडली बहना योजना के नियम के अनुसार जिन महिलाओं के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
Also Read:MP News : मप्र में पेपर लीक करने वालों को आजीवन कारावास और नकल करने वालों को भी होगी सजा
नए आवेदन
राज्य में कई ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें लाडली बहना योजना का लाभ नहीं मिलता है, ऐसी महिलाएं नए आवेदन कर सकती हैं। हालांकि अभी नए आवेदक के लिए विंडो नहीं खुली है। माना जा रहा हैं कि जल्द ही सरकार की तरफ से विंडो खोली जाएगी। इसके बाद आप आवेदन कर सकती हैं।



