MP Medical College News : मप्र को कोई भी मेडिकल कॉलेज निजी हाथ में नहीं जाएगा, आदेश जारी

मुख्यमंत्री-स्वास्थ्य मंत्री का आभार माना

MP Medical College News : मप्र को कोई भी मेडिकल कॉलेज निजी हाथ में नहीं जाएगा, आदेश जारी
MP Medical College News : मप्र को कोई भी मेडिकल कॉलेज निजी हाथ में नहीं जाएगा, आदेश जारी

MP Medical College News :  मप्र के सरकारी जिला अस्पताल को पीपीपी मोड पर संचालित करने और मेडिकल कॉलेज बनाने का खूब विरोध होने लगा। पूरे प्रदेश में कई संगठन आगे और उन्होंने निजीकरण का जमकर विरोध किया। डॉक्टरों में भी नाराजगी देखने को मिली। इसके बाद अब सरकार ने अपने फैसले से यू टर्न ले लिया है। अब कोई जिला अस्पताल और बनने वाला मेडिकल कॉलेज पीपीपी मोड पर संचालित नहीं होगा।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सरकार ने प्रदेश के 12 सरकारी जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को पीपीपी मोड पर संचालित करने का फैसला लिया था। इसमें बैतूल जिला अस्पताल भी शामिल था। इस संबंध में निजी मेडिकल कॉलेजों के संचालकों द्वारा निरीक्षण भी किया गया और इसके टेंडर भी कर दिए गए। पीपीपी मोड पर संचालन करने की जानकारी मिलते ही डॉक्टरों ने मोर्चा खोल दिया। पीपीपी मोड का डॉक्टरों ने भी जमकर विरोध किया।

MP Medical College News – बैतूल विधायक ने मुख्यमंत्री-स्वास्थ्य मंत्री का माना आभार

बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल के विशेष प्रयासों से जिला मुख्यालय बैतूल में स्वीकृत हुए मेडिकल कॉलेज में जिला अस्पताल को भी पीपीपी मोड पर सौंपने का प्रावधान था। मेडिकल कॉलेज की स्थापना के दौरान जिला अस्पताल को पीपीपी मोड पर देने की बजाए उसका स्वरूप यथावत रखने के लिए बैतूल विधायक श्री खण्डेलवाल द्वारा म.प्र.के मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री-स्वास्थ्य मंत्री से भेंट कर मांग की गई थी। आखिरकार बैतूल विधायक के प्रयास रंग लाए। बैतूल में मेडिकल कॉलेज की स्थापना तो होगी लेकिन बैतूल जिला अस्पताल पीपीपी मोड पर नहीं जाएगा उसका स्वरूप यथावत रहेगा।

Indian Railway: रेलवे ने आम जनता को दी बड़ी सौगात, 1 दिसंबर से इन ट्रेनों का किराया होगा कम, आदेश जारी

शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता और डिप्टी सीएम स्वास्थ्य-चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.राजेन्द्र शुक्ल, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, सीएस अनुराग जैन की मौजूदगी में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में बैतूल सहित प्रदेश के 12 सरकारी जिला अस्पतालों को पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज बनानें के संबंध में यह निर्णय लिया गया कि जिला अस्पतालों को पीपीपी मोड पर न सौंपकर केवल टीचिंग और प्रैक्टिस के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। उक्त निर्णय के लिए बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य – चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.राजेन्द्र शुक्ल को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार माना।

MP News: एमपी में यहां बन रहे तीन रेलवे स्टेशन, दो मेट्रो स्टेशन और दो बस स्टैंड, पूरे प्रदेश को होगा फायदा

MP Medical College News – जिला अस्पताल के स्वरूप को यथावत रखने थे प्रयासरत

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बैतूल सहित मप्र के 12 सरकारी जिला अस्पतालों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पर मेडिकल  कॉलेज बनाने की घोषणा करने के बाद जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यवाही शुरु कर दी थी। मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए बैतूल सहित अन्य जिलों में भूमि भी आवंटित कर दी गई थी। पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज स्थापना के प्रोजेक्ट में जिला अस्पताल को पीपीपी मोड पर देने का प्रावधान था।

MP News: एमपी के स्कूलों में शीतकालीन सत्र को लेकर जारी हुआ नया आदेश, इतने दिन रहेगी छुट्टी

मेडिकल कॉलेज की स्थापना के दौरान बैतूल जिला अस्पताल को पीपीपी मोड से मुक्त रखने के लिए जिलेवासियों द्वारा बैतूल विधायक श्री खण्डेलवाल से लगातार मांग की जा रही थी। जिसे गंभीरता से लेकर बैतूल विधायक ने मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से पत्राचार एवं व्यक्तिगत भेंट कर जिला अस्पताल के स्वरूप को यथावत रखने के संबंध में तथ्यात्मक जानकारी से अवगत कराकर पीपीपी मोड से मुक्त रखने की मांग ही।

परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री की अध्यक्षता एवं उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा मंत्री, बैतूल विधायक तथा मुख्य सचिव की मौजूदगी में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना के दौरान जिला अस्पताल को पीपीपी मोड से मुक्त रखा जाएगा। इस निर्णय के लिए बैतूल विधायक ने जिलेवासियों की ओर से मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं उपमुख्यमंत्री-स्वास्थ्य मंत्री डॉ.राजेन्द्र शुक्ल का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Wheat Cultivation: गेहूं के इस किस्म को खेत में लगाकर बन सकते हैं मालामाल, मात्र 120 दिनों में होगी 50 क्विंटल की उपज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button