MP Today News: मध्यप्रदेश के बैतूल में तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत, रहवासियों ने मांगी सुरक्षा

MP Today News: People are terrified due to the presence of leopard in Betul, Madhya Pradesh, residents of Sarni sought protection

फ़ाइल फ़ोटो

MP Today News: बैतूल जिले के सारनी जंगली जानवरों के दीदार करने अक्सर लोग वन विहार या फिर राष्ट्रीय उद्यान जाते हैं। लेकिन इसके ठीक विपरीत औद्योगिक नगरी में कभी भी किसी भी व्यक्ति का सामना जंगली जानवरों से हो जाता है। इसको लेकर कोई खुशी जाहिर करता है तो कोई दहशत में आ जाता है। सारनी शहर चारों तरफ से घने जंगल से घिरा है। यहां कभी भी जंगली जानवर के दीदार हो जाते हैं। गौरतलब है कि सारनी शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों में कई बार टाइगर की मौजूदगी रही। रिहायशी क्षेत्र में लगातार मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग द्वारा दो बार टाइगर को ट्रेंकुलाइज भी किया गया। इसके बाद भी टाइगर, तेंदुआ, लकड़बग्घा, भालू, मोर, हिरण, सियार जैसे जंगली जानवरों के कभी भी किसी को भी दीदार हो जाते हैं। फिलहाल शहर के वार्ड नंबर 23 में तेंदुए की मौजूदगी बनी है। इसको लेकर वन विभाग काफी सक्रिय है। दरअसल तेंदुआ अपने शावक के साथ है। इसको गंभीरता से लेकर वन विभाग द्वारा पूरे समय टीम लगाकर रखी जा रही है। बावजूद इसके कभी भी रहवासियों का सामना तेंदुआ से हो जाता है। जिसके चलते कालोनी के लोग दहशत में है।

फेंसिंग करने की मांग
शहर के एबी टाइप कॉलोनी से होकर वार्ड नंबर 23 में पहुंचने वाले मार्ग के आसपास अक्सर तेंदुए को देखा जा रहा है। इसके चलते कॉलोनी के लोग दहशत में है। रिहायशी क्षेत्र में तेंदुआ नहीं पहुंचे इसको देखते हुए रह रहवासियों ने वन विभाग से फेंसिंग करने की मांग की। जिस पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर उनके द्वारा आश्वस्त किया कि जल्द ही फेंसिंग करके सुरक्षा प्रदान की जाएगी। कॉलोनी के लोगों ने वन विभाग को बताया कि सुबह और शाम के समय आवाजाही ज्यादा रहती है। इसी समय जंगली जानवर भी अक्सर दिखाई देता है। हालांकि अभी तक जंगली जानवर द्वारा किसी भी व्यक्ति पर हमला नहीं किया है। 
सुरक्षा की मांग को लेकर एकत्रित हुई महिलाएं 
पार्षद अनीता बेलवंशी के नेतृत्व में वार्ड की दो दर्जन से अधिक महिलाएं सुबह से दोपहर तक एकत्रित होकर वन विभाग से सुरक्षा की मांग करती रही। यह जानकारी लगते ही वन विभाग की टीम ने वार्ड में पहुंचकर महिलाओं की समस्याएं सुनी और जिन स्थानों से जंगली जानवर रियासी क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। उन स्थानों को फेंसिंग करके सुरक्षित करने का आश्वासन दिया गया। गौरतलब है कि लगभग एक माह से शहर के अब टाइप कॉलोनी में विभिन्न स्थानों पर शावक के साथ तेंदुए को देखा जा रहा है। इसकी जानकारी वन विभाग को भी है। कई बार कॉलोनी के बच्चों के खेलने वाले स्थान पर भी तेंदुए को देखा गया है। इसको लेकर रहवासी भी चिंतित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button