Surya Grahan 2025: इस दिन लगेगा 2025 का पहला सूर्य ग्रहण,जानें क्या भारत में आएगा यह नजर?

Surya Grahan 2025: हिंदू धर्म में ग्रहण को एक अशुभ घटना माना जाता है और ग्रहण के दौरान शुभ कार्य भी नहीं होता है। सूर्य ग्रहण एक खगोलीय दृष्टि से एक विशेष घटना है जिसमें सूर्य पृथ्वी और चंद्रमा की विशेष अवस्थाओं की वजह से उत्पन्न होता है। साल 2025 में कई सूर्य ग्रहण लगेंगे लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको साल के पहले सूर्य ग्रहण के बारे में बताने वाले हैं।
2025 में लगने वाले सूर्य ग्रहण ( Surya Grahan 2025 )
पहला सूर्य ग्रहण: पूर्ण सूर्य ग्रहण
साल 2025 में कुल दो सूर्य ग्रहण घटित होने वाले हैं। वहीं वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को चैत्र मास की कृष्ण पक्ष अमावस्या के दिन लगेगा। यह पूर्ण ग्रहण दोपहर 14:21 बजे से शाम 18:14 बजे तक रहेगा। यह विशेष रूप से बरमूडा, बारबाडोस, डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, उत्तरी ब्राज़ील, फिनलैंड, जर्मनी, फ्रांस, हंगरी, आयरलैंड, मोरक्को, ग्रीनलैंड, कनाडा का पूर्वी भाग, लिथुआनिया, हॉलैंड, पुर्तगाल, उत्तरी रूस, स्पेन, सूरीनाम, स्वीडन, पोलैंड, पुर्तगाल, नॉर्वे, यूक्रेन, स्विट्जरलैंड, इंग्लैंड और अमेरिका के पूर्वी क्षेत्र, आदि में देखा जा सकेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका कोई धार्मिक प्रभाव नहीं माना जाएगा। साथ ही इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। जिन स्थानों पर यह ग्रहण दिखाई देगा, वहां सूतक ग्रहण के 12 घंटे पहले से शुरू हो जाएगा।
Also Read:Betul Crime News Today: डकैती का प्रयास करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो वाहन सहित सामान जप्त
सूर्य ग्रहण के दौरान ना करें यह काम
हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को पवित्र घटना नहीं मानी जाती है इसलिए आपको सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ काम करने से बचना चाहिए। सूर्य ग्रहण के दौरान आपको धार्मिक कार्य नहीं करना चाहिए इसके साथ ही साथ ग्रहण के दौरान आपको खाना भी नहीं खाना चाहिए। इस दौरान आपको श्री हरि का जाप करना चाहिए इससे व्यक्ति के जीवन में आने वाले कष्ट मिट जाते हैं।



